Posted on

भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा दिल्‍ली के मांगपत्रक आन्‍दोलन का जत्‍था 

दिल्‍ली, 22 जनवरी। दिल्‍ली के मांगपत्रक आन्‍दोलन का जत्‍था आज सुबह भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के उस मोड़ पर पहुंचा जहां से भोरगढ़ गांव के लॉजों में किराए पर रहने वाली मज़दूर आबादी अलग-अलग कारखानों में काम करने के लिए निकलती है। वहां उत्तर-पश्चिमी दिल्‍ली मज़दूर यूनियन व स्‍त्री मज़दूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने काम पर निकलने वाले इन मज़दूरों के बीच 6 फरवरी के अभियान का पर्चा बांटा और जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें चुनाव पूर्व  अरविंद केजरीवाल द्वारा गरीबों-मजदूरों के लिए किए गए वायदों के बारे में बताया, जिनके बारे में उन्‍होंने चुनाव जीतने के बाद चुप्‍पी साध ली है।  यूनियन के साथियों ने इन वायदों की याददिहानी के लिए और उन्‍हें पूरा करने का दबाव बनाने के लिए 6 फरवरी को लाखों की तादाद में दिल्‍ली सचिवालय को घेरने का आह्वान किया।

काम के लिए यहां से गुजरती आबादी को देखकर बरबस ही चार्ली-चैपलिन की फिल्‍म ‘मॉडर्न टाइम्‍स’ की याद आ जाती है। ये मज़दूर आबादी इक्‍कसवीं सदी में भी दोहरी गुलामी झेलने को मजबूर है और एक तरफ कारखाना मालिकों की गालियों, डांट-फटकार, घूसे-थप्‍पड़ की मार, तो दूसरी तरफ भोरगढ़ गांव के मकान मालिकों के ऑक्‍टोपसी पंजे के बीच फंसे रहने को मजबूर है। यहां के मकान मालिक मनमाने रेट पर बिजली का भुगतान करते हैं तथा अपने घरों में खोली हुई दुकानों से ही राशन व अन्‍य सामान लेने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसा ना करने पर मज़दूरों से मकान खाली करवा लेते हैं। कारखाना मालिक तो  उन्‍हें मनमाने तरीके से गुलामों-जानवरों की खटाते ही हैं। दलाल तथा गद्दार ट्रेड यूनियनों की करतूतों से भी यहां की व्‍यापक मज़दूर आबादी निराश-हताश है। इन मज़दूरों के चेहरे पर इस छटपटाहट की शिनाख्‍़त की जा सकती है। बस एक सब्र का बांध है जिसने इनके गुस्‍से को फूटकर धधकते लावे की तरह बहकर बाहर निकलने से रोका हुआ है।

आज सुबह जब यूनियन के कार्यकर्ता उनके बीच पहुंचे तो काम पर पहुंचने की जल्‍दी के बावजूद उन्‍होंने साथियों की बात सुनी, पर्चे लिए और अपने नाम व पते नोट कराए।

MMA_Bhorgarh_22.1.14001 MMA_Bhorgarh_22.1.14002 MMA_Bhorgarh_22.1.14003 MMA_Bhorgarh_22.1.14004 MMA_Bhorgarh_22.1.14005 MMA_Bhorgarh_22.1.14006 MMA_Bhorgarh_22.1.14007 MMA_Bhorgarh_22.1.14008 MMA_Bhorgarh_22.1.14009 MMA_Bhorgarh_22.1.14010 MMA_Bhorgarh_22.1.14011